13 वर्षीय छात्रा के साथ 10 युवकों ने किया गैंगरेप
गुमला : 13 वर्षीय छात्रा के साथ 10 युवकों ने किया गैंगरेप- गुमला के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के ओरेया गांव में बीती रात सातवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गांव के ही 10 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त छात्रा शादी समारोह से अपने रिश्ते के चाचा वह छोटी बच्ची के साथ लौट रही थी. इसी क्रम में पहले से घात लगाकर बैठे युवकों ने रिश्ते के चाचा उसकी छोटी बच्ची को मारपीट कर भगा दिया.
जिसके बाद उक्त छात्रा को पास में ही झाड़ी में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद छात्रा को गांव के ही स्कूल के समीप छोड़ युवक भाग खड़े हुए. वहीं पीड़िता के पिता ने बिशनपुर थाने में आज प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं इस पूरे मामले में पुलिस कुछ भी कहने से इंकार कर रही है.
रिपोर्ट : रणधीर निधि

















