बेगूसराय : बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते-देखते 15 घरों को जलाकर राख कर दिया। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के कदराबाद पंचायत के हादीपुर गांव की है। बताया जाता है कि सोमवार की देर रात उपेंद्र पासवान के घर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, और आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के 15 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक आसपास के 15 झोपड़ी में घर जलकर राख हो गया, हालांकि आग लगने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घरों में रखें अनाज कपड़ा कीमती सामान समेत हर चीज जलकर राख हो गया। इस आग लगी में पीड़ित परिवारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन क्षति के आकलन में जुट गई है। बताया जा रहा कि पीड़ित सभी परिवार भूमिहीन है और सड़क किनारे बरसों से झोपड़ी का घर बनाकर रह रहे थे। इस आग लगी के बाद सभी परिवार एक बार फिर बेघर हो गए हैं।
Related Posts
वीर कुंवर सिंह की जंयती पर उनके पौत्र वधु को प्रशासन ने किया नजरबंद, परिजनों ने कहा ऐतिहासिक पुरुषों के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार
- 22Scope
- April 23, 2022
- 0
वीर कुंवर सिंह की जंयती पर उनके पौत्र वधु ने प्रशासन पर लगाया नजरबंद करने का आरोप Patna–वीर कुंवर सिंह की जंयती पर उनके पौत्र […]
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड की आशा ने जीता दूसरा गोल्ड
- 22Scope
- February 5, 2023
- 0
MADHYA PRADESH : खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड को दूसरा गोल्ड मिला है. इस बार भी गोल्ड एथलेटिक्स खिलाड़ी आशा किरण बारला ने 8 […]
हीटवेव को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हुए शामिल, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
- 22Scope
- June 21, 2023
- 0
रांचीः हीटवेव को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आज समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान देश के कुछ हिस्सों में व्याप्त ‘लू’ […]