Encounter में बैंक लूट के 2 आरोपी ढेर, यूपी के लखनऊ का मामला

डिजिटल डेस्क :  Encounter में बैंक लूट के 2 आरोपी ढेर, यूपी के लखनऊ का मामला। यपी की राजधानी लखनऊ में बैंक लूट की दहशत मचाए 7 लुटेरों के गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने Encounter में ढेर कर दिया है। सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के हुए Encounter में मारे दो बैंक लुटेरों में एक बिहार का निवासी बताया जा रहा है।

यूपी पुलिस उच्चाधिकारियों ने पुष्ट किया है कि लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर तोड़कर करोड़ों की चोरी करने वाले गैंग के दो बदमाशों का Encounter हुआ है। लखनऊ और गाजीपुर में हुई अलग-अलग Encounter में दो आरोपी ढेर हो गए हैं।

Encounter में ढेर हुए लुटेरों पर पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में हुई चोरी के मामले में  Encounter में मारे गए दोनों लुटेरे वांछित थे। एक का Encounterगाजीपुर में तो दूसरे का Encounter लखनऊ में हुआ। दोनों बदमाशों की Encounter में पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई।

दोनों बदमाशों पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित था। चोरी की इस वारदात को सात चोरों ने अंजाम दिया था। इनमें से अब दो की मौत हो गई है. पुलिस की आगामी कार्रवाई जारी है।

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

बिहार भागने के फिराक में कर्मनाशा नदी के पास बारा मुहाने पर लुटेरो को पुलिस ने घेरा था…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दूसरे बदमाश सोबिंद कुमार का सोमवार देर रात एनकाउंटर हुआ।  उसका राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन मंगलवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण और सनसनीखेज Encounter यूपी-बिहार की सीमा पर गहृमर थाना क्षेत्र के बारा में मंगलवार तड़के हुआ।

पूर्वी यूपी के गाजीपुर जिला में गहमर थाना क्षेत्र के पूर्वी छोर पर यूपी-बिहार बार्डर स्थित कर्मनाशा नदी के इस पार बारा गांव पड़ता है। उसी बारा गांव इलाके में आबादी क्षेत्र से नदी के बीच राजमार्ग किनारे मंगलवार तड़के बिहार भाग रहे वांछित लुटेरे का Encounter हुआ। ब्योरा देते हुए यूपी पुलिस उच्चाधिकारियों ने बताया कि गाजीपुर में बिहार के रहने वाले बदमाश सन्नीदयाल का मंगलवार सुबह Encounter हुआ।

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

यूपी-बिहार बार्डर पर गहमर थानांतर्गत बारा क्षेत्र में मारा गया बिहार के मुंगेर निवासी लुटेरा सन्नी दयाल

गाजीपुर में कर्मनाशा नदी किनारे हुए Encounter का ब्योरा देते हुए यूपी पुलिस उच्चाधिकारियों ने बताया कि गाजीपुर जिला में गहमर थाना क्षेत्र के  बारा चौकी इंचार्ज ने चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों को रुकने को कहा था। इतना सुनते ही दोनों घबराकर बिहार बॉर्डर की तरफ भागने लगे और तभी  कर्मनाशा नदी से पहले ही राजमार्ग किनारे पुलिस टीम से भागते लुटेरों के बीच Encounter हुआ।

पुलिस टीम  ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया था। प्रत्युत्तर में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक बदमाशा को गोली लगी, जिससे वो गिर गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। घायल बदमाश की पहचान सन्नीदयाल के रूप में हुई। उसके पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, बैंक से चोरी कुछ गहने और 35500 रुपये कैश बरामद हुआ।

घायल बदमाश को CHC भदौरा ले गाया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे गाजीपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत सन्नी दयाल बिहार के मुंगेर का रहने वाला था।

 

.

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...

Kairo Janata Darbar Lohardaga: भूमि विवाद से लेकर नशाखोरी तक… जनता...

Kairo Janata Darbar Lohardaga: आम जनता की शिकायतों को सुनने के लिए जिले के कैरो पुलिस स्टेशन परिसर में एक 'जनता दरबार' (जन-शिकायत निवारण बैठक)...

Bihar Education: सम्पतचक में नए Government Degree College का उद्घाटन, प्रदेश...

पटना के सम्पतचक में पर्यावरण मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने नए राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। बिहार में एक साथ 211 नए सरकारी...