अविश्वास प्रस्ताव के चर्चा के बाद चांद प्रखंड प्रमुख को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कैमूर : चांद प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले बीडीसी सदस्य सतीश सिंह के अपहरण मामले में जिले की चांद पुलिस ने चांद प्रखंड के प्रखंड प्रमुख अनिल सिंह को समाहरणालय से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रमुख हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीएम के बुलाने पर समाहरणालय गए थे। जहां चांद प्रखंड के सभी बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक की गई थी। बैठक के पश्चात जैसे ही प्रमुख बाहर निकले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं अपहत बीडीसी सदस्य को भी बरामद कर लिया गया। इस संबंध में एसपी कैमूर ललित मोहन शर्मा द्वारा पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया गया कि चांद प्रखंड के पाढी पंचायत के बीडीसी सतीश सिंह जिनके द्वारा वर्तमान प्रखण्ड प्रमुख अनिल सिंहः के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।जिस पर बीते 10 फरवरी को ही अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी। इस बीच चांद थाना में बीडीसी के अपहरण होने की प्राथमिकी सतीश सिंह के परिजन भानु प्रताप सिंह के द्वारा दर्ज कराई गई थी। चांद पुलिस द्वारा पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया।

इसी क्रम में अन्य कई अभियुक्तों के घर छापेमारी की गई सूचना के आधार पर पुलिस यूपी के चंदौली में रेड करने पहुंचीं। तभी पुलिस दबिश के कारण अज्ञात स्थान पर सतीश सिंह को छोड़ दिया गया था। जहां से पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि चंदौली में जहां दबिश दी गई थी वहां सभी अपराधी किस्म के लोग थे जो प्रमुख के परिचित ही बताए जाते है। एसपी ने बताया कि स्थिति इतनी भयावह थी कि प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सभी सदस्य भय के माहौल में जी रहे थे। जो वहीं के स्कूल में शरण लिए हुए है। सभी सदस्यों को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

LPG Cylinder Booking Rule: केंद्र सरकार ने साफ किया नियम, जानें...

LPG Cylinder Booking Rule: घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब शहरी और ग्रामीण इलाकों के...

Nitish Mishra:हर शिकायत का होगा संज्ञान, हर समाधान की होगी निगरानी:...

Nitish Mishra  पटना:  बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध समाधान को लेकर नई व्यवस्था...

BJP Legislature Party Meeting:बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, CM सम्राट...

BJP Legislature Party Meeting पटना: बिहार में बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित...