Advertisment

नो कास्ट, लो कास्ट पर 18 सरकारी स्कूल बन रहे मॉडल स्कूल

कोडरमा : कोडरमा जिले में 18 सरकारी विद्यालयों को नो कॉस्ट और लो कॉस्ट पर मॉडल स्कूल के रूप में तब्दील किया जा रहा है। इस दिशा में विद्यालयों के शिक्षक भी बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। नो कास्ट, लो कास्ट में स्कूलों को बेस्ट बनाने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से इन विद्यालयों में सभी विषयों के शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा छोटे-मोटे अन्य खर्च विद्यालय विकास मद से किए जाएंगे।

शिक्षा की बात हो या सुविधा की या स्कूल में होने वाले खेलकूद के साथ-साथ अनुशासन की बात हर क्षेत्र में कोडरमा के 18 सरकारी विद्यालयों राज्य के प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों को मात देते नजर आएंगे। शिक्षा और खेलकूद के साथ सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को डिजिटल क्लास और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाने लगी है। इसके अलावे जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी वहां घंटी आधारित शिक्षक भी बहाल किए जाएंगे। डीसी आदित्य रंजन ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर तैयारी पर चर्चा करते हुए विद्यालयों को बेहतर बनाने में योगदान देने की बात कही। मॉडल स्कूल में प्ले ग्राउंड, टेनिस कोर्ट, डिजिटल लाइब्रेरी बनाए जाएंगे साथ ही आधारभूत संरचनाओं में भी कई बदलाव किए जाएंगे।
रिपोर्ट : कुमार अमित

JPSC Exam Irregularities: JPSC Case में नया मोड़! डेटा हटाने की...

JPSC Exam Irregularities: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच के दौरान अहम बातें सामने आई हैं, खासकर पूर्व...

JPSC Irregularities CID Action: OMR जांच से खुलेगा JPSC कथित अनियमितता...

JPSC Irregularities CID Action: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में जांच...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25: झारखंड के तीन कलाकारों को मिला...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25, नई दिल्ली: विज्ञान भवन में आयोजित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समारोह में झारखंड के तीन कलाकारों को सम्मानित किया...