पुलिस कस्टडी से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मुंगेर : मुंगेर जिले के ईस्ट कॉलोनी थाना में पुलिस कस्टडी से फरार दूसरे आरोपी प्रिंस उर्फ गब्बर को पुलिस ने सोमवार की देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। पहले फरार हुए सौरव की गिरफ्तारी पुलिस ने सोमवार शाम ही कर ली थी। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

एसएचओ वीपीन कुमार सिंह ने गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का सामान (टीवी, कांसे व तांबे के बर्तन सहित अन्य सामान) भी ताबड़तोड़ छापेमारी कर बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में भी जुटी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो चोरी की वारदात को अंजाम देने में दोनों के अलावा तीन अन्य भी शामिल थे, जिसकी भी पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।

यह भी देखें :

वहीं जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस कस्टडी से फरार हुए दोनों आरोपियों को पुनः गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के विरुद्ध अलग से भी मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। घटना में शामिल अन्य की तलाश जारी है। कहा कि मामले में लापरवाह दो पुलिस जवानों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पुलिस को चकमा देकर 2 बंदी फरार, चल रही छापेमारी

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...