Patna AIIMS के सुरक्षा अधिकारी पर हमला के 2 आरोपी गिरफ्तार

पटना: पटना एम्स के उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी पर जान मारने की नियत से गोलीबारी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने एम्स के उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमनाथ राय पर गोलीबारी के दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अभिनव धीमान ने बताया कि बीते 22 अगस्त को पटना एम्स उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने थाना में अपने ऊपर फायरिंग का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी को हमला से एक दिन पहले पिंकू यादव ने कॉल कर अपने आदमियों को सिक्योरिटी गार्ड में बहाली करने का अनुरोध किया था और मना कर देने पर फिर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। गिरफ्तार अपराधियों ने एम्स के उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी पर हमला की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है और घटना में शामिल अन्य लोगों का भी नाम बताया है।

सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि गिरफ्तार अपराधियों ने पिंकू यादव के इशारे पर हमला करने की बात कही है। गिरफ्तार अपराधियों में एक राजकुमार एम्स में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है जबकि दूसरा गिरफ्तार गुड्डू यादव एम्स में ही सिक्योरिटी फेल्ड अफसर के पद पर तैनात है। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) ने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है जल्दी ही सभी आरोपी दबोच लिए जायेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      Nagar Panchayat बनने के 10 वर्ष बीत जाने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं यहां के लोग

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna AIIMS Patna AIIMS Patna AIIMS

Patna AIIMS

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...