जालसाजी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, केमिकल व रद्दी कागज जब्त

कैमूर : कैमूर जिले के भभुआ पुलिस ने नोट डबिंलग के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से केमिकल और नोट के साइज का रद्दी कागज का टुकड़ा जब्त हुआ है। दो बाइक भी पुलिस ने जब्त किया है । गिरफ्तार आरोपियों में एक कैमूर जिले के मोहनिया का तो दूसरा रोहतास जिले के करहगर का रहने वाला बताया जा रहा है।

भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया भभुआ शहर में लगातार जानकारी मिल रहा था कि कुछ गिरोह द्वारा नकली नोट छापकर मार्केट में सप्लाई किया जा रहा है। सूचना के आलोक में टीम का गठन कर जाल बिछाया गया गिरोह को पकड़ने के लिए तो दो लोगों नकली नोट छापने का डेमो देने के लिए आए हुए थे उनको रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया । उनके पास से केमिकल, ओरिजिनल नोट और डुप्लीकेट नोट जैसा कागज बरामद हुआ है।

यह भी देखें :

पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह लोग नोट छापने का नहीं बल्कि ठगी का काम करते हैं। नोट छापने का डेमो दिया जाता है जिसमें अपने पास एक ओरिजिनल नोट काला करके रखा हुआ रहता है। दूसरी तरफ सादा कागज पर ब्लैक पेंट जैसा केमिकल लगा देता है। ओरिजिनल नोट से ही थिनर लेकर कलर छुड़ाकर दिखा देता है की सादा कागज वाला नोट ओरिजिनल छपाई हो गया। इसमें शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भभुआ और सासाराम के क्षेत्र में यह लोग एक्टिव थे। एक व्यक्ति करहगर का रहने वाला रवि रंजन कुमार है जो रोहतास जिले में पड़ता है। दूसरा सहयोगी हरेंद्र कुमार मोहनिया थाना के बरहुली गांव का रहने वाला है। नकली नोट छापने का केमिकल बरामद हुआ है।

यह भी पढ़े : पांच दिन से लापता व्यक्ति का घर के पास पोखरा से मिला शव

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार...

पटना : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार में योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं अनुरक्षण व्यवस्था से संबंधित तथ्यों...

Bermo Muharram News: चंद्रपुरा में मोहर्रम का अनोखा नजारा, अखाड़ों के...

Bermo Muharram News: बोकारो ज़िले के बेरमो इलाके में शनिवार को मुहर्रम का त्योहार शांति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। चंद्रपुरा, पिपराडीह,...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...