पिकअप वैन ट्रक से टकराया, 2 कुंभ यात्रियों की मौत

सासाराम : रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरैया गांव के पास एक पिकअप वैन ट्रक से टकरा गई। जिसमें पिकअप वैन में सवार दो कुंभ यात्रियों की मौत हो गई। मृतक हरिपद सरकार तथा बंसी मंगल थे। वहीं नौ से अधिक लोग इसमें घायल हो गए हैं। घायलों को सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि यह सभी पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिला के विष्णुपुर थाना क्षेत्र के बांकाढाह के निवासी है। यह सभी लोग एक माल ढोने वाले पिकअप वैन के पीछे तिरपाल लगाकर इस पिकअप वैन में बैठकर पश्चिम बंगाल से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रहे थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन होती रहती है दुर्घटनाएं 

आपको बता दें कि ड्राइवर को झपकी लग गई और वह सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जाकर टकरा गई। जिस कारण मौके पर ही हरिपद सरकार की मौत हो गई। जबकि बंसी मंडल की मौत इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में तीन की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाने वालों की अधिक भीड़ के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है।

यह भी पढ़े : ट्रक और टेंपो के बीच टक्कर, दोनों वाहन पइन में गिरी, टेंपों चालक समेत सात लोगों की मौत

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...