Sasaram Accident : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलटी, 4 महिला की मौत, 7 घायल

सासाराम : खबर सासाराम से है जहां चेनारी थाना क्षेत्र के गायघाट में गुप्ता धाम जाने के दौरान श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलट गई। जिसमें चार महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि सात से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बता दें कि पिकअप वैन पर 25 से अधिक लोग सवार थे और सभी लोग कैमूर पहाड़ी स्थित गुप्ता धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कैमूर पहाड़ी पर चढ़ते समय गायघाट के पास पहाड़ी सड़क से नीचे वैन पलट गई। इसके बाद चिख पुकार मच गया। मृतक चारों महिलाएं हैं। वहीं घायलों को पहले तो चेनारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसके बाद वहां से सभी को सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बता दें कि पिकअप वैन भोजपुर जिला से सासाराम के गुप्ता धाम दर्शन के लिए जा रही थी। मृतकों में बक्सर के डुमरांव की रहने वाली मीरा देवी, भोजपुर जिला के कृष्णाब्रह्म की रहने वाली 60 वर्षीय परमेश्वरा देवी, भोजपुर जिला के ही शाहपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती देवी तथा बिहिया थाना के बेलवनिया गांव की रहने वाली तेतरा देवी है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तथा चेनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मी भी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को पिकअप वैन के अंदर से निकाला एवं सभी को चेनारी के सामुदायिक अस्पताल भेजा। घायलों में एक दो साल का बच्चा तथा कई महिलाएं भी है।

वहीं सासाराम सदर एसडीएम आशुतोष रंजन भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पिकअप वैन पर 25 से अधिक लोग सवार थे। जिसमें दुर्घटना के बाद चार की मौत हो गई। वहीं छह या सात लोगों को गंभीर चोट लगी है। सभी को सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जबकि 12 से 15 लोगों को हल्की-फुल्की छोटी आई है। उन सब का भी इलाज कराया जा रहा है।

पिकअप वैन

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...