Bhagalpur में भारी मात्रा में गांजा के साथ 2 गिरफ्तार

भागलपुर: भागलपुर जिला के सुल्तानगंज थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार भी किया है। डीएसपी चन्द्रभुषण कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन छापेमारी जारी है।

इसी क्रम में सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि थाना अंतर्गत मुंशीपट्टी के रहने वाले मुकेश मंडल विकास कुमार एवं सुनील मंडल गांजा की तस्करी करते हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन करते हुए मुकेश मंडल के घर छापेमारी की गई जहां से 61 किलो 150 ग्राम गांजा जप्त घर से किया गया। मौके पर से विकास कुमार एवं सुनील मडंल को गिरफ्तार किया गया। मुकेश कुमार मंडल मौके पर से भागने में सफल रहा। जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Purnea में तीन दिवसीय राजकीय सोहराय पर्व शुरू

भागलपुर से श्वेतांबर कुमार की रिपोर्ट

Bhagalpur Bhagalpur

Bhagalpur

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...