पुलिस की गिरफ्त में 2 दलाल

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने यूपी सीमा पर मवेशियों से लदे गाड़ियों को पास कराने वाले दो दलाल को जहां गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार दलालों के पास से हजारों रुपए कैश, कई मोबाइल और एक कार को भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई कुचायकोट पुलिस ने यूपी बिहार की सीमा के बलथरी चेक पोस्ट पर किया है।

गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी और बिहार की सीमा से सटे बलथरी चेक पोस्ट पर सभी वाहनों की सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान एक कार से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के द्वारा मवेशियों से लदे अवैध गाड़ियों को यूपी से बिहार में एंट्री और बिहार से बाहर पास कराया जाता था। और एनएच 27 पर चलने वाले वाहनों से अवैध वसूली भी किया जाता था।

आपको बता दें कि इस मामले में दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में फुलवरिया का अहमद राजा और गुड्डू सिंह शामिल है। इनके पास से कई मोबाइल फोन और उनकी गाड़ी को भी जब्त किया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इन लोगों के द्वारा अक्सर मवेशियों से लदे गाड़ियों को यूपी की सीमा में प्रवेश कराया जाता था। या फिर यूपी से आने वाहनों को बिहार के रास्ते बंगाल के लिए भेजा जाता था। गिरफ्तार दोनों दलालों को जेल भेजा जा रहा है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...