शेरघाटी कोर्ट में अंधाधुंध फायरिंग मामले में 2 अपराधी गिरफ्तार

गया : गया में बुधवार को शेरघाटी कोर्ट में अपराधियों के द्वारा पेशी के दौरान एक बंदी को गोली मारकर घायल करने मामले में गया पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक अपराधी नाबालिग है। वहीं अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल और नौ जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। सभी अपराधी बक्सर के शूटर है। जिसे शेरघाटी जेल में बंद फोटू खान की हत्या करने के लिए गया बुलाया गया था, हत्या करने से पहले सासाराम में एक होटल में प्लानिंग बनी थी। जिसके बाद रेकी किया गया था। इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने आज देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी।

आपको बता दें कि बुधवार को दोपहर में शेरघाटी जेल से शेरघाटी कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए अपराधी फोटू खान को कोर्ट परिसर में ही गोली मार दिया था। इस दौरान एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी थी। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि जेल में बंद फोटू खान के पुरानी रंजिश के कारण ही उनके पुराने दोस्तों ने ही हत्या करने की नीयत से बक्सर से दो शूटर को मंगवाया गया था। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है और अनुसंधान किया जा रहा है।

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि सभी अपराधियों को बुधवार को ही घटना के तुरंत बाद शेरघाटी कोर्ट में तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा दौड़कर पकड़ लिया गया था। वहीं बहादुर सिपाहियों को एसएसपी आशीष भारती ने एसएसपी कार्यालय में भी पुरस्कृत किया। फोटू खान पर वर्ष 2023 में आमस थाना क्षेत्र में लोजपा नेता अनवर अली खान की हत्या मामले में जेल में बंद है।

यह भी पढ़े : माओवादियों की एकदिवसीय बंद को लेकर अलर्ट, SSB ने किया जंगली इलाकों में एरिया डोमिनेशन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

 

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...