छिनतई की घटना में शामिल 2 अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने पियर थाना क्षेत्र में हुए छिनतई कांड का सफल उदभेदन कर दिया है। विगत सात अक्टूबर को पीड़ित परवीन अहमद मुजफ्फरपुर जाने के क्रम में पीयर थाना क्षेत्र के रामपुर दयाल स्थित पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा झपट्टा मारकर हाथ में रखे बैग को छीन लिया गया था। उक्त बैग में एक लाख रुपया और आवश्यक जरूरी कागजात था।

उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर ग्रामीण एसपी विद्या सागर और एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया,जिसमें पियर थानाध्यक्ष को भी शामिल किया गया। मुजफ्फरपुर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस छिनतई की घटना में सम्मिलित तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त दिलीप कुमार और पीड़ित परवीन अहमद की चचेरी बहन अंगूरी खातून को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 70 हजार नगद, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया गया है।

यह भी पढ़े : इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुई दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर को देखने पहुंचे वायु सेना और आर्मी के अधिकारी

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...