Nalanda में ठनका गिरने से 2 की मौत, तीसरा झुलसा

नालंदा : चंडी और नगरनौसा थाना क्षेत्रों में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक झुलस गया। घटना के बाद दोनों गांवों में परिजनों की चीख-पुकार गूंजने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। पहली घटना चंडी थाना क्षेत्र के प्राणचक गांव में हुई। 48 वर्षीय बृजन जमादार खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान ठनका की चपेट में आकर उनकी जान चली गई।

आपको बता दें कि नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोनियमपुर गांव में बारिश में नहा रहे किशोर की ठनका से मौत हो गई। मृतक अरुण कुमार का 12 साल का पुत्र इंद्रजीत कुमार था। परिजनों ने बताया कि किशोर घर के समीप बारिश में नहा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। जबकि पावापुरी थाना क्षेत्र के घोसरावां गांव में ठनका की चपेट में आकर अजय सिंह के 30 वर्षीय पुत्र गुड्‌डू सिंह झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इलाज के बाद युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े : Bihar के मौसम में फिर बदलाव, 27 जिलों में बारिश का अलर्ट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img