महिला समेत 2 अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार

सासाराम : महिला समेत दो अंतरराज्यीय साइबर अपराधी को नगर थाना सासाराम के पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के रहने वाले बताए गए हैं।
गिरफ्तार अपराधी में फर्रुखाबाद के निर्मल दास के पुत्र घनश्याम तथा पुरुषोत्तम उर्फ चुना के पत्नी मीरा देवी बताई गई। सासाराम नगर थाना कांड संख्या 639 में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। लगातार हो रहे साइबर क्राइम से जहां आमजन परेशान है। पुलिस के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

रोहतास एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर अंतर राज्यीय साइबर अपराधी को यूपी पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों का सदर अस्पताल सासाराम में स्वास्थ्य जांच के बाद पुलिस का अगली कार्रवाई भी जारी है। सासाराम नगर थानाध्यक्ष एसके सिन्हा के नेतृत्व में किए गए छापामारी में यह सफलता हाथ लगी है। साइबर अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए गठित टीम का नेतृत्व सासाराम डीएसपी संतोष कुमार राय ने की।

दयानन्द तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...