NAWADA में डकैती की योजना बना रहे 4 बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, पहले भी…

नवादा: नवादा पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे चार बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। चारों बदमाश डकैती की योजना बना रहे थे। इनके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, लूट की दो मोटरसाइकिल, 42 हजार रूपये नकद और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चंदन कुमार, मनीष कुमार, केजीएन कुमार, नीरज कुमार के रूप में की गई।

नवादा के रोह थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर डकैती की योजना बना रहे चार बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। मामले में नवादा के एसपी कार्तिक के शर्मा ने कहा कि सूचना के आधार पर गस्ती टीम ने कुमरावा मरुई के रास्ते में घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया जबकि तीन भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने कई लूट कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

बदमाशों ने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि बीते 16 अप्रैल की रात्रि में तिलक समारोह से लौट रहे एक युवक के साथ भी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था और नकद समेत मोबाइल लूट लिया था। इसके साथ ही गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि 19 अप्रैल की रात भी कुमरावा के समीप बारात जा रहे एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल, नकदी और एटीएम कार्ड की लूट की थी।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-बक्सर से आये BJP कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर किया हंगामा, कर रहे अपने ही प्रत्याशी का विरोध

nawada nawada nawada nawada nawada 

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...