Gorakhpur Juvenile Home में बवाल के बाद भागे 3 में से 2 पकड़े गए, 10 घायल

डिजीटल डेस्क : Gorakhpur Juvenile Home में बवाल के बाद भागे 3 में से 2 पकड़े गए, 10 घायल। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पादरी बाजार स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में बीते शनिवार की आधी रात को वर्चस्व की लड़ाई में अपचारियों के दो गुटों में जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

इस दौरान ग्रिल तोड़कर 3 अपचारी भाग निकले और उनमें से 2 को रविवार तड़के पुलिस ने धर दबोचा। फरार चल रहे एक अपचारी की तलाश जारी है और वह देवरिया जिले का निवासी बताया गया है। मारपीट में घायल 10 को बीआरडी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खिड़की में लगे कांच को तोड़कर एक-दूसरे पर बोला हमला…

इस हैरान करने वाले मामले की यहां रखे गए अपचारियों के दो गुटों में वर्चस्‍व की जंग बताई जा रही है। बीते शनिवार की रात 12.30 बजे अपचारियों के दो गुट में कहासुनी के मारपीट हो गई। वर्चस्व की लड़ाई में दोनों गुट एक-दूसरे को नीचा दिखाने के क्रम में हद पार कर दीं।

सुरक्षाकर्मियों के समझाने पर भी आपस में उलझे अपचारी नहीं माने और खिड़की में लगे कांच को तोड़कर दोनों गुट ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। उसमें 10 अपचारी घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने घटना की जानकारी अधिकारियों को देने के साथ ही घायलों को बीआरडी मेडिकल कालेज में पहुंचाया।

गोरखपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में बवाल के बाद रविवार को चस्पा नोटिस।
गोरखपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में बवाल के बाद रविवार को चस्पा नोटिस।

बाल संप्रेक्षण गृह में चल रही कुशीनगर और गोरखपुर के गुटों में वर्चस्व की लड़ाई…

प्रकरण की जारी आरंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के आरोप में 26 माह से निरुद् कुशीनगर जिले व गोरखपुर के एक अपचारी के बीच में वर्चस्व को लेकर 6 माह से लड़ाई चल रही है। गोरखपुर के सूर्यकुंड स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में भी इनके बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी।

अपचारियों की संख्या बढ़ने पर राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह को सूर्यकुंड से पादरी बाजार स्थित अनाथ आश्रम में शिफ्ट करने का फैसला किया गया। लेकिन अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर कोई जांच नहीं की। खिड़की में लगे शीशे पर किसी की नजर नहीं गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर के सूर्यकुंड में स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह को 4 दिन पहले गुलरिहा के पादरी बाजार स्थित अनाथ आश्रम में शिफ्ट किया गया। 125 अपचारियों की क्षमता वाले संप्रेक्षण गृह में वर्तमान समय में 277 अपचारियों को रखा गया है।

यहां भी पुराने वर्चस्व वाली रंजिश में बीते शनिवार की रात में दोनों गुटों वाले आमने-सामने आ गए। शुरूआती मारपीट के बाद अपचारियों ने कांच तोड़कर एक दूसरे पर हमला कर दिया। उसके बाद ग्रिल को उखाड़ दिया। संयोग ठीक रहा कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस पहुंच गई और 3 के अलावा कोई अपचारी बाहर नहीं निकल पाया।

गोरखपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में बवाल के बाद रविवार को पहुंची पुलिस।
गोरखपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में बवाल के बाद रविवार को पहुंची पुलिस।

बाल संप्रेक्षण गृह के रसोई में भी अपचारियों ने मचाया तांडव – की तोड़फोड़, घंटों बेकाबू रहे हालात

दो गुट में मारपीट होने के बाद अपचारियों ने परिसर में भी तोड़फोड़ शुरू कर दिया। किचन में घुसकर बर्तन व सामान फेंकने के साथ ही खिड़की में लगे ग्रिल को तोड़ने लगे। बवाल होने के बाद सुरक्षा में लगे होमगार्ड परिसर से बाहर आ गए और घटना की जानकारी गुलरिहा थाना पुलिस को दी।

करीब आधे घंटे के भीतर गुलरिहा के साथ ही शाहपुर थानेदार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को काबू में किया। घटना की जानकारी होने पर फोर्स के साथ पहुंचे सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। उपचार के बाद नौ अपचारियों को रात में ही राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

गंभीर रुप से घायल हुए एक अपचारी को रविवार की सुबह छुट्टी मिली। मारपीट व तोड़फोड़ के बाद बाल संप्रेक्षण गृह में मची अफरा-तफरी को सामान्य करने में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को 3 घंटे लग गए।

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...

Bhagalpur Katihar Special Trains: भागलपुर, कटिहार, मुंगेर और खगड़िया के यात्रियों...

Bhagalpur Katihar Special Trains: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: किसानों को अनुदान, आधुनिक यंत्र और...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: बिहार में रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026...