BSCPL की लापरवाही, पिकअप और कार पलटी, कई लोग जख्मी

मोकामा : बीएससीपीएल के द्वारा लापरवाही सामने आई है। मोकामा फोरलेन पर मिट्टी फेंक देने से एक पिकअप और कार पलट गई, जिससे दोनों वाहनों में सवार लोग जख्मी हो गए। घटना मोकामा थाना क्षेत्र के एनएच-31 फोरलेन की है। घटना की सूचना पर मोकामा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर महेश्वर प्रसाद राय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल भेजा और स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी मंगवाकर दोनों गाड़ियों को सड़क के किनारे करवाया। सड़क पर बिखरी मिट्टी को भी किनारे लगाया, ताकी दुबारा किसी के साथ ऐसा हादसा ना हो।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिवाइडर में डालने के लिए मिट्टी लाया गया था जिसे यूं ही हाइवे पर छोड़ दिया गया। नतीजतन ये हादसा हुआ। जख्मी कार में सवार बेगूसराय जिले के एक प्रखंड के बीडीओ, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे को अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है। घटना के संबंध में चश्मदीदों और पुलिस ने बताया कि मिट्टी गिरने के कारण हादसा हुआ है।

यह भी पढ़े : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव को किया गायब

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विकाश कुमार की रिपोर्ट

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...