ट्रक के तहखाने में तस्करी कर ले जा रहे 1575 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

अररिया : अररिया की नरपतगंज थाना पुलिस ने 12 चक्का वाले ट्रक में तहखाना बनाकर असम से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर ले जा रहे 181 कार्टून अंग्रेजी विदेशी शराब को बरामद किया। नरपतगंज पुलिस ने मद्य निषेध इकाई पटना से मिले गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और कुल 1574.78 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। प्रेस कांफ्रेंस करके एसपी अंजनी कुमार ने जानकारी दी।

फारबिसगंज SDPO के नेतृत्व में नरपतगंज थाना के सामने बैरियर लगाकर वाहनों की जांच शुरू की गई – SP अंजनी कुमार

अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी अंजनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मद्य निषेध इकाई की पटना की टीम ने सूचना दी थी कि 12 चक्का वाले ट्रक से कुछ शराब तस्कर शराब की बड़ी खेत लेकर असम से अररिया होते हुए गुजर रहा है। सूचना पर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में नरपतगंज थाना के सामने बैरियर लगाकर वाहनों की जांच शुरू की गई।

Munger SP 1 22Scope News

ट्रक के केबिन के पीछे भाग में बॉक्स बनाकर छिपाकर रखे गए 181 कार्टून अंग्रेजी विदेशी शराब बरामद

आपको बता दें क वाहन जांच के क्रम में 12 चक्का वाले ट्रक के केबिन के पीछे भाग में बॉक्स बनाकर छिपाकर रखे गए 181 कार्टून अंग्रेजी विदेशी शराब बरामद किया गया। कुल 1574.78 लीटर अंग्रेजी विदेशी शराब बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने ट्रक के चालक मनोवर हुसैन और खलासी अमित कुमार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया। जिन्होंने पुलिस को शराब तस्करी के संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी।

Munger SP 22Scope News

यह भी पढ़े : रजिस्ट्री ऑफिस में भू-माफियाओं द्वारा मूल अभिलेख को बदल कर फर्जीवाड़ा मामले में एक आरोपी गिरफ्तार…

मंटू भगत की रिपोर्ट

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...