ट्रक में लकड़ी के अंदर तहखाना बना छुपा रखा था शराब, 2 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : नए साल के जश्न की तैयारी में शराब तस्कर अभी से जुट रहे है। शराब के भंडारण को लेकर तरह तरह के नयाब तरीके अपनाकर रहे है। कभी आम का पेड़ तो कभी पानी के अंदर तो कभी जमीन के अंदर नए नए तरीकों से शराब तस्करी करने में लगे है। हालाकि पुलिस/उत्पाद विभाग भी कारोबारियों के मंसूबे को नाकाम करने में लगी है। इसी क्रम में गायघाट थाना पुलिस ने क्षेत्र के एनएच-57 स्थित गायघाट चौक के समीप निर्माणधीन पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच के दौरान एक ट्रक को पकड़ा। जिसकी तलाशी के बाद उक्त ट्रक से लाखों का विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही पुलिस ने दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया।

दरअसल, वाहन जांच के दौरान पुलिस को देख ट्रक चालक भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उक्त ट्रक को पकड़कर जांच की तो ट्रक में छुपा कर रखा तकरीबन 185 कार्टून के आसपास विदेशी शराब जब्त किया गया जो की अलग अलग ब्रांड का बताया गया। जब पुलिस ट्रक की तलाशी तो उसमे कुछ नही मिला। क्योंकि ट्रक के चारो तरफ सुखी लकरी लोद था वही ऊपर से भी लकड़ी लोद कर रखा था ताकि पुलिस के आंखो में धूल झोंक शराब की तस्करी कर सकें। लेकिन जब गायघाट पुलिस ने ट्रक के चालक और उपचालक से सख्ती से पूछताछ किया तो पता चला की ट्रक के अंदर लकड़ियों के नीचे तहखाना बनाकर शराब रखा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ट्रक को पकड़ कर थाने ले आई और जब लकड़ियों को हटाना शुरू किया तो सभी भौंचक रह गए क्योंकि ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब का कार्टून पाया गया।

गायघाट पुलिस ने ट्रक से तकरीबन 189 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया बरामद किया। जब्त शराब अलग अलग ब्रांड का बताया गया। जिसकी मात्रा करीब 1660 लीटर है। जिसकी बाजारों में कीमत लाखो में आंकी जा रही है। बताया गया कि शराब की खेप समस्तीपुर जाना था लेकिन गायघाट पुलिस ने रास्ते में ही दबोचा लिया। शराब तस्कर नयाब तरीके अपनाकर शराब की तस्करी करने के लिए ट्रक में विदेशी शराब का कार्टून लोड कर दिल्ली से समस्तीपुर जा रहा था। स्कैनर से बचने के लिए सुखी लड़कियों के बीच ट्रक के अंदर एक तहखाना सा बनकर शराब लोद कर रखा था। ताकि स्कैनर मशीन से बचा जा सकें। तस्करों ने पहले ट्रक के डाला के अंदर खल बना रखा था। जिसके बाद शराब की कार्टून रख उसके ऊपर और चारो तरफ से सुखी लकड़ी लोद कर दिया ताकि इलेक्ट्रिक डिवाइस से बचा सकें।

गायघाट थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया की सूचना प्राप्त हुई की दिल्ली नंबर एक ट्रक समस्तीपुर जा रही है जिसपर शराब लोड है। जिसके बाद थाना क्षेत्र के गायघाट के समीप एक निर्माणधीन पेट्रोल पम्प के पास वाहन जांच शुरू किया गया। तभी एक ट्रक पुलिस को देख भागने लगा। जिसके बाद उक्त ट्रक को पकड़कर चालक से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला की लकड़ी लोद ट्रक के अंदर शराब लोड है। तलाशी के क्रम में विभिन्न ब्रांड का 185 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही मौके से चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई की जा रही है।

संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...