Heat Wave के कारण आया हार्ट अटैक, पटना में 2 शिक्षकों की मौत

पटना : बिहार सहित देश में गर्मी का प्रकोप जारी है। भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल है। बिहार सहित राजधानी पटना में गर्मी के सितम से लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच एक बुरी खबर भी पटना से सामने आई हौ। हीट वेव के कारण दो शिक्षकों को हार्ट अटैक आ जाने से दोनों की मौत हो चुकी है। बिहार मौसम विभाग की रोज लोगों को अलर्ट कर रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि बिहार के कई हिस्सों में आज सीवियर हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है। बिहार में हीटवेव रह सकती है। मौसम विभाग ने शनिवार को पटना सहित कई जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है तो सूबे के आठ जिलों में लू को लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गोपालगंज, सीवान ,पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, और छपरा में गर्म दिन रहने की संभावना है। पटना, गया, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीवान, गोपालगंज मे लोगों को गर्मी आज भी सताएगी।

यह भी पढ़े : भीषण गर्मी से लोग परेशान, अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

 

 Dhanbad Land Subsidence, BCCL: धनबाद में भू-धंसान से 3 ग्रामीणों की...

धनबाद के रामकनाली में बंद BCCL परियोजना क्षेत्र में भू-धंसान से तीन ग्रामीणों की मौत की सूचना है। ग्रामीण अवैध कोयला खनन के लिए...

Jharkhand Weather: झारखंड में 19 सितंबर तक छाये रहेंगे बादल, कई...

 झारखंड में 19 सितंबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं...

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...