बिहार में आज आंधी व बारिश, रोहतास-कैमूर समेत 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना : बिहार में वर्षा के साथ-साथ उमस भरी गर्मी से भी लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को पटना सहित कई जिलों में पूरे दिन लोग गर्मी से परेशान रहे। हालांकि गया, नवादा सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। आज यानी शनिवार को पूरे राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है। पटना मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे बिहार में तेज हवा 40 से 60 किलोमीटर चलने के साथ हल्की मध्य म स्तर मास्टर तो कही भारी वर्षा की संभावना बन रही है।

आज दक्षिण और उत्तर बिहार के 16 जिलों में ज्यादा आंधी पानी की संभावना है – पटना मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार, आज दक्षिण और उत्तर बिहार के 16 जिलों में ज्यादा आंधी पानी की संभावना है और इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें भागलपुर, जमुई ,बांका, खगड़िया, मुंगेर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, बक्सर, अरवल, भोजपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान और गोपालगंज जिला शामिल है। इन जिले में मध्यम स्तर की वर्षा के साथ मेघ गर्जन, बिजली चमकने और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। साथ ही तेज हवा 50 से 60 किलोमीटर चलने का पूर्वानुमान है।

पटना समेत 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी

पटना समेत दक्षिण मध्य के आठ जिलों और उत्तर मध्य के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी हल्की से लेकर मध्यम स्तर की वर्षा और तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर चलने की संभावना है। कई जगहों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ वज्रपात की भी संभावना बन सकती है। इनमें पटना के अलावा नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी और समस्तीपुर जिला शामिल है। वर्षा की स्थिति दोपहर के बाद से देखे जा सकती है तो कई जगहों पर सुबह से ही वर्षा प्रारंभ हो गया है। मधुबनी जिले में कज सुबह 6:25 बजे से तेज बारिश और तेज हवा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

4 से 5 दिनों तक कई जिलों में वर्षा और बज्रपात की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवा और हवा का कम दबाव का क्षेत्र बने होने से मौसम के मिजाज में आज बदलाव आ सकता है। शुक्रवार को पटना में ज्यादा उमस गर्मी थी तो कई जिलों में उमस गर्मी से लोग परेशान रहे। आज शनिवार को उससे राहत मिलने की उम्मीद है। सुबह से ही पटना, रोहतास, भभुआ, भोजपुर एवं उत्तर बिहार में बादल बनी हुई है और धीरे-धीरे आंधी पानी की संभावना बन सकती है। लेकिन सुबह से कई जिलों में गर्मी भी झेलने पड़ सकते हैं। बारिश के बाद फिर राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चार से पांच दिनों तक राज्य के अलग-अलग जिलों में वर्षा और वज्रपात की स्थिति बने रहने की संभावना है। राज्य के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं रहेगी। एक से दो डिग्री की कमी वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़े : बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में आंधी, बारिश व बिजली गिरने की चेतावनी

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...