4 घंटे के अंदर 2 युवक की गोली मारकर हत्या

सासाराम : खबर रोहतास जिला से है जहां दिनारा थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव में आपसी रंजिश में पंकज पांडे नामक 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रविवार की रात दिनारा में चार घंटे के अंदर अलग-अलग गांव में दो युवकों की गोली मार का हत्या से पूरे जिला में सनसनी फैल गई है। तोड़ा गांव में पंकज की हत्या के संबंध में गांव के ही टूना पांडे तथा रिंटू पांडे के खिलाफ दिनारा थाना में केस दर्ज की गई।

गांव के विवाद में पहले मारपीट की, फिर तोड़ दिए हाथ पैर 

मृतक के बड़े भाई ने बताया कि पिछले दिनों जब वह पेट्रोल पंप पर नोजल मैन के रूप में पेट्रोल दे रहा था। इस दौरान गांव के ही इन लोगों के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद उन लोगों ने मृतक के बड़े भाई मिलन पांडे की नौ अप्रैल को मारपीट का हाथ तोड़ दिया था। उसके बाद सेही तनाव बढ़ गया था। बीते रात जब पंकज गांव के एक शादी समारोह में गया हुआ था।

यह भी देखें :

SP रौशन कुमार भी मौके पर पहुंचकर शुरू कर दिया जांच

इस दौरान एक बंद दुकान के बाहर लगी चौकी पर बैठा हुआ था। तभी उसे गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर लाया है। चुकी की सूचना मिलते ही रोहतास के एसपी रौशन कुमार भी मौके पर पहुंचकर शुरू कर दिया। बता दे कि कल ही शाम में दिनारा थाना क्षेत्र के गंज भड़सरा गांव में एक आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है।

यह भी पढ़े : युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी अररिया पुलिस…

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...