बेतिया : बड़ी खबर बेतिया से है जहां शहर के उर्वशी सिनेमा चौक पर हुई चाकूबाजी में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल युवकों की पहचान राजकुमार और दिलखुश तिवारी के रूप में हुई है। दोनों युवक बानुछापर से हरीवाटिका चौक की ओर जा रहे थे। घटना उर्वशी सिनेमा के समीप नारायणी होटल के सामने की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। चाकूबाजी में एक युवक के हाथ के उंगली भी कट गया। घायल युवकों ने रजत कश्यप, मन्नू गुप्ता और अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़े : अज्ञात अपराधियों ने वाल्मीकि बस मैनेजर को मारी गोली
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
दीपक कुमार की रिपोर्ट



















