Palamu: दिनदहाड़े गोलीबारी में युवक गंभीर रूप से घायल, लोगों में दहशत

Palamu: जिले के हैदरनगर हाई स्कूल के मैदान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान नीरज चंद्रवंशी उर्फ मंटू (22 वर्ष) के रूप में हुई है।

Palamu: दिनदहाड़े गोलीबारी में युवक घायल

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को हैदरनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक का घर हैदरनगर हाई स्कूल मैदान के ठीक सामने है। घटना सुबह कुछ देर पहले की बताई जा रही है। गोलीकांड के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही हैदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

बिनोद सिंह की रिपोर्ट

DVC Maithon Protest: मैथन में DVC के खिलाफ विस्थापितों का बड़ा...

DVC Maithon Protest: दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले, विस्थापित लोगों ने मैथन में DVC एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...

BCKU dharna Rajpura colliery: कोयला खदान बचाने को लेकर मजदूरों का...

BCKU dharna Rajpura colliery: बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन (BCKU) के बैनर तले ECL मुगमा एरिया की राजपुरा कोलियरी में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन और धरना...

Jamtara Karamtand Road Problem: करमाटांड रोड पर खतरा बढ़ा, लोग जान...

Jamtara Karamtand Road Problem: जामताड़ा ज़िले में करमाटांड़ बाज़ार जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसे किसी जलाशय से अलग...