बेतिया : बिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर आ रही है। सूबे में अपराधियों के हौसले बुलंद है। बेखौफ अपराधी कही भी वारदात को अंजाम आसानी से दे रहे हैं। बेतिया में अज्ञात अपराधियों ने वाल्मीकि बस मैनेजर को गोली मारी है। अपराधी घटना को अंजाम देकर भाग निकले। गोली लगने से बस मैनेजर बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन लेकर बेतिया जीएमसीएच अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली पेट ओर छाती में लगी है। घायल की पहचान नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरामन पट्टी बैकुंठवा निवासी पारस श्रीवास्तव के पुत्र प्रकाश रौशन उर्फ बुलेट श्रीवास्तव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घायल प्रकाश रौशन उर्फ बुलेट श्रीवास्तव घर से किसी काम से बैकुंठवा चौक पर आए हुए थे। चौक से घर लौटने के क्रम में शिव मंदिर के आगे बगीचा के पास अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर नौतन थाना पुलिस पहुंची। मौके वारदात से पुलिस ने खोखा बरामद किया है। साथ ही अपराधियों की पहचान में पुलिस जुट गई है।
यह भी पढ़े : बेतिया में आपस में भिड़ गए दो बस के कर्मी, यात्री बैठाने को लेकर हुआ था विवाद
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
दीपक कुमार की रिपोर्ट



















