रोहतास : जिले के विक्रमगंज इलाके से रात में एक युवक को 500 जिंदा कारतूस के साथ वाहन चेकिंग के दौरान तेंदुनी चौक से गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में प्रेस वार्ता करते हुए रोहतास एस पी आशीष भारती ने बताया कि पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए रात में विक्रमगंज थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार के द्वारा तेंदुनी चौक पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था, इसी दैरान सासाराम से आरा जाने वाली बस को रोक चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से बैग में रखे हुए 315 बोर (8mm) का 300 जिंदा गोली और 32 बोर का 200 जिंदा गोली, कुल मिलाकर 500 जिंदा गोली बरामद किया गया है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर संलिप्त अन्य अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
रिपोर्ट : दयानंद तिवारी


















