पंचायत चुनाव : वार्ड सदस्य समर्थकों ने युवक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया

कटिहार : कटिहार में पंचायत चुनाव के बाद अब हिंसा का दौर जारी है. इसी कड़ी में कटिहार के मनसाही प्रखंड से दिल दहला देने वाली एक मामला सामने आयी है. जहां एक युवक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई. गंभीर रूप से घायल युवक को कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं जिंदा जलाने का आरोप वार्ड सदस्य संजय सिंह पर लगा है.

बताया जाता है कि वार्ड सदस्य संजय सिंह के पक्ष में वोट नहीं देने पर उनके समर्थक संजय दास और अन्य लोगों ने पंचायत चुनाव के नाम पर युवक को बुलाया गया. जहां युवक नरेश साह को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई. बता दें कि एक दिन पहले भी नरेश शाह के साथ मारपीट की घटना हुई थी. फिलहाल गंभीर हालात में नरेश साह का इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

परिजनों का आरोप है कि वार्ड सदस्य संजय सिंह के समर्थकों द्वारा मारपीट करने की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया. जिसके बाद नरेश को जिंदा जलाने की कोशिश की गई.

 

रिपोर्ट : श्याम

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...