बिहार में नवनिर्वाचित विधायकों के आवासन के लिए 246 आवास तैयार, जानिए क्या-क्या है खास

पटना. भवन निर्माण विभाग द्वारा पटना में विधायक एवं विधान पार्षद आवास परिसर में नवनिर्वाचित विधायकों के आवासन हेतु लगभग 44.41 एकड़ भूखंड में 246 अद्द आवास का निर्माण किया गया है। विधायकों के लिए विभिन्न चरणों में आवासीय परिसर को तैयार किया गया है। नए परिसर में जरूरी कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है।

प्रत्येक आवास का निर्मित क्षेत्रफल लगभग 3693 वर्गफीट है। आवास परिसर में विधायकों के आवासन के अलावा एमएलए हॉस्टल, कैंटिन, कम्युनिटी सेंटर आदि की भी सुविधाएं रहेंगी। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि के द्वारा बताया गया कि विधायकों के लिए 246 आवासों का निर्माण किया गया है। आवासों को विधान सभा क्षेत्र के अनुसार आवंटित किया जाएगा, जिस पर निर्वाचन क्षेत्र संख्या और विधानसभा क्षेत्र का नाम लिखा हुआ है।

आवास के निर्माण होने से विधायकों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्रीय जनता के साथ संपर्क स्थापित करने में पहले से आसानी होगी। आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन सकेंगे। इसके अलावा कार्यालय के कार्यों में भी सहूलियत होगी।

उन्होंने कहा कि आवासन परिसर को जीरो डिस्चार्ज की अवधारणा को ध्यान में रखकर निर्माण किया गया है। सिवरेज डिस्चार्ज को ट्रिटमेंट के बाद बागवानी के लिए पानी का उपयोग किया जाएगा। वर्षा जल संचयन की भी व्यवस्था है। इसके अलावा बिजली बचत के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है। परिसर को सुंदर एवं मनमोहक बनाने हेतु परिसर के सड़कों के किनारे तथा कॉमन स्थलों पर चम्पा, गुलमोहर, महोगनी आदि के पौधे लगाए गए हैं।

Saffrn

Trending News

‘राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ा महिलाओं के हक में एक ऐतिहासिक...

पटना : भारत जैसे प्राचीन लोकतांत्रिक परंपराओं वाले देश के सामने जब भी सामाजिक न्याय और समानता को मजबूत करने का अवसर आता है,...

भीषण गर्मी से लोग परेशान, पटना में स्कूलों का बदला टाइमिंग,...

पटना : बिहार में पिछले एक सप्ताह से लगातार गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। खास कर दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार के...

JPSC द्वारा गलत आंसर की अपलोड करना आयोग की घोर लापरवाही:...

Jharkhand: JPSC द्वारा चौदहवीं JPSC पीटी परीक्षा के बाद आयोग के वेबसाइट पर 20 अप्रैल को आंसर की अपलोड किया गया। आयोग द्वारा अपलोड...

चेन छिनतई गिरोह के खिलाफ पटना पुलिस ने शुरू किया विशेष...

पटना : राजधानी पटना में हाल के दिनों में हुई चेन छिनतई की वारदातों को पटना पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है। इस...

Big Breaking: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर...

Dhanbad: बाघमारा के कतरास थाना अंतर्गत राजाबाड़ी रोड के ग्वाला पट्टी में एक मकान में आग लग गयी, आग इतना भयावह थी कि खड़की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img