27 साल की महिला की मौत, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

सहरसा : सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत 27 वर्षीय पूजा शुक्ला नाम के एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। वैसे घटना के तुरंत बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यह हत्या या आत्महत्या अभी इसकी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड-26 के मिश्रा टोला में अमृत सागर शुक्ला की पत्नी पूजा शुक्ला की अहले सुबह मौत हो जाने की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली।

मृतक महिला की मायके बरौनी है, 2 लड़की व एक लड़का है

आपको बात दें कि पुलिस द्वारा घटना की छानबीन शुरू की गई तो पता चला कि मृतक महिला की मायके बरौनी है एवं उनको दो लड़की व एक लड़का है। दो लड़की में बड़ी लड़की अंशिका शुक्ला सात वर्ष की है, अभिका पांच वर्ष है और सबसे छोटा बेटा मात्र 11 महीने का है। मृतक पूजा शुक्ला के पति अमृत सागर शुक्ला एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं और रविवार की देर रात पति पत्नी सहित सभी एक बगल के शादी रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने गए थे। अहले सुबह लोगों को जानकारी मिली कि पूजा शुक्ला ने फांसी लगा लिया।

यह भी देखें :

पूछताछ के क्रम में परिवारिक कलह का मामला सामने आया है – सदर SDPO

घटना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पूछताछ के क्रम में परिवारिक कलह का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को सूचना मिली की एक महिला फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। जांच में फांसी या आत्महत्या इसकी जांच एफएसएल जांच रिपोर्ट के बाद खुलासा होगा। पुलिस मामले को सघन तरीके से जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़े : नमाज पढ़कर घर लौट रहे शेख नुरेन की गोली मारकर हत्या

राजीव झा की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...