दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिला अंर्तगत सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों के द्वारा एक विवाहित महिला के साथ शनिवार की देर रात गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर गैंग रेप के तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की गिरफ्त में आये अभियुक्त की पहचान सुनील यादव उर्फ माइकल जैक्सन, जयप्रकाश यादव, और सुनील यादव के रूप में पहचान हुई है। सुनील यादव उर्फ माइकल जैक्सन पहले से शादीशुदा है। बताया जाता है कि महिला के पति किसी कार्य से घर से बाहर गए थे जिस वजह से महिला घर में अकेली थी। भनक लगते ही शनिवार की देर रात लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच घर में घुस गए और बारी बारी से तीनों आरोपी ने दुष्कर्म किया।
घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस महिला को डीएमसीएच ले गई जहां इलाज के बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। इधर महिला की पहचान पर तीनों दुष्कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों दुष्कर्मी गांव के ही रहने वाले हैं। तीनों फरार होने की तैयारी में जुटे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। वही सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Krishna Bam सुल्तानगंज से जल लेकर निकल पड़ी हैं बाबा भोला को जल चढाने
दरभंगा से वरुण कुमार की रिपोर्ट
DARBHANGA Darbhanga Darbhanga
Darbhanga
Highlights


