Advertisement
Advertisement

खिरीपर गांव में एक साथ 3 बच्चों की मौत

पालीगंज : पालीगंज अनुमंडल के खिरीमोड़ थाने के खिरीपर गांव में एक साथ तीन बच्चों की मौत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सबसे बड़ी बात तो यह कि तीनों बच्चे विकास कुमार (5 साल), मोहित कुमार (3 साल) और निधि कुमारी आपस में भाई-बहन हैं। मृतकों का नाना कमलेश कमलेश ठाकुर ने बताया कि तीनों बच्चे बीती रात लिट्टी-चोखा खाकर दूध पीने के बाद सो रहे थे। अचानक तीनों के पेट में दर्द होने लगा। दर्द बढ़ता देख परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पालीगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने विकाश कुमार और मोहित कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं निधि कुमारी को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

Goal 7 22Scope News

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चों का पिता मोहन ठाकुर गुजरात के सूरत में नौकरी करने लगा – नाना

नाना कमलेश ठाकुर के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी की शादी अरवल जिले के कलेर प्रखंड के मसदपुर गांव निवासी गनौरी ठाकुर के बेटे मोहन ठाकुर से की थी। उसके तीन बच्चे थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चों का पिता मोहन ठाकुर गुजरात के सूरत में नौकरी करने लगा। दो महीना पहले मोहन की पत्नी मीरा कुमारी अपने तीनों बच्चों के साथ मायके खिरीपर गांव आ गई। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था कि अचानक यह हृदयविदारक घटना घट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक महानंद सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और इस संकट की घड़ी में ढाढस बंधाया।

यह भी पढ़े : वर्षों से फरार नक्सली रामानंद बिंद को STF और पटना पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार…

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...

JPSC 14वीं PT घोटाला: 454 सफल अभ्यर्थियों ने नहीं सौंपी OMR...

JPSC 14वीं सिविल सेवा PT की मेरिट लिस्ट में शामिल 454 अभ्यर्थियों ने अब तक OMR शीट की कार्बन कॉपी नहीं सौंपी है। CID...

Jharkhand Road Accident: चौपारण की दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा,...

 झारखंड के हजारीबाग स्थित दनुआ घाटी में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत और 14 घायल हो गये। पिता के अंतिम संस्कार के...