अवैध पटाखा निर्माण के दौरान ब्लास्ट होने से 3 बच्चे घायल

गोपालगंज : गोपालगंज में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान ब्लास्ट होने से तीन बच्चे घायल हो गए। वहीं इस हादसे में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन में जुट गईॉ। घटना श्रीपुर ओपी के गिदहा गांव की है। घायलों में पवन कुमार (14 वर्ष), नीतीश कुमार (16 वर्ष) और पियुष कुमार (13 वर्ष) शामिल है। सभी घायल गिदहां खाप के निवासी है।

बताया जाता है कि गिदहां खाप टोला में यूपी के कुशीनगर जिला के मुगफली मियां जो गिदहां गाव में हाकिम मियां के किराए के मकान में अवैध पटाखा निमार्ण करने का काम करता था। पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल गोपालगंज में चल रहा है। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची श्रीपुर ओपी पुलिस ने मुगफली मियां को गिरफ्तार कर लिया है। और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस मामले में सब इंस्पेक्टर अरबिंद कुमार सिंह ने बताया कि वे गस्ती में थे। उन्हें पता चला है कि तीन बच्चे घायल है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...