गोपालगंज में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एक महिला घायल

गोपालगंज : गोपालगंज में अवैध पटाखा निर्माण के विस्फोट से जहां पूरा इलाका दहल उठा। वहीं इस विस्फोट में एक महिला के गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है।घटना मीरगंज थाना के वार्ड नंबर-20 ब्रह्म स्थान की है। घायल महिला का नाम समा बेगम है। यह कलाम मिया की पत्नी है।

जानकारी के मुताबिक, मीरगंज के वार्ड नंबर-20 ब्रम्ह स्थान के करीब एक घर में अवैध तरीके से पटाखा का निर्माण किया जा रहा था। पटाखा निर्माण के दौरान अचानक विस्फोट हो गया और घर में आग लग गई। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। विस्फोट इतना तगड़ा था कि इसकी आवाज करीब दो किलो मीटर तक सुनाई दिया। इस विस्फोट की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गया।

इस घटना के बाद आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन को दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। जिससे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस मामले हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने बताया कि मीरगंज के ब्रह्म स्थान के पास अवैध पटाखा निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया।जिससे घर में आग लग गई। दमकल के गाड़ियों के मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी स्थिति सामान्य है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...