सीमा शुल्क के विशेष अभियान में प्रतिबंधित चायनीज लहसून की 3 जब्तियां जब्त

पटना : सीमा शुल्क पटना के आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक के दिशा निर्देश में चायनीज लहसून के तस्करी को रोकने के लिए पटना सीमा शुल्क के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप विगत दिनों में सीमा शुल्क पटना के द्वारा चायनीज लहसून के बहुत सारी जब्तियां हुई हैं। बुधवार को चायनीज लहसून की कुल तीन जब्तियां की गई। जब्त की गई चायनीज लहसून की गाड़ी सहित अनुमानित मूल्य रुपए 73. 71 लाख है।

सीमा शुल्क (निवारण) पटना के अधिकारियों के द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सिहोड़ी, गिरिडीह के नजदीक तस्करी कर लाए जा रहे 11.343 मिट्रिक टन चाईंनिस लहसुन को एक ट्रक (संख्या TG08U-0756) से जब्त किया गया जिसका ट्रक सहित अनुमानित मूल्य 68.70 लाख रूपये है। यह कार्यवाही अनीश गुप्ता, अपर आयुक्त एवं प्रकाश सहाय, सहायक आयुक्त (निवारण), पटना के नेतृतव में अन्य अधीक्षकों एवं निरीक्षकों के द्वारा की गई। इसके अतिरिक्त अन्य दो करवाई में सीमा शुल्क प्रमंडल मुजफ्फरपुर एवं सीमा शुल्क अंचल भागलपुर के अधिकारियों ने काँटी, मुजफ्फरपुर एवं तिलकामांजी चौक, भागलपुर में यात्री बस से क्रमशः 505 किलोग्राम एवं 1080 किलोग्राम चाईंनिस लहसुन को जब्त किया। जिसका अनुमानित मूल्य 5.01 लाख रुपए है।

सीमा शुल्क के अनुसार, वर्ष 2014 से ही चाइनीज लहसुन को भारत में बैन कर दिया गया है। इसके संदर्भ में 2016 में राजस्व खुफिया निदेशालय ने एलर्ट सर्कुलर जारी किया। जिसके मुताबिक, चायनीज लहसून में इम्बेलेसिया अल्लील नमक हानिकारक फ़ंगस के पाए जाने के कारण इसे भारत में बैन कर दिया गया है। इसके गैर कानूनी तरीके से भारत में प्रवेश को लेकर सीमा शुल्क विभाग के फील्ड फॉरमेसन को चौकन्ना रहने के लिए कहा गया। फिलहाल इस बात की छानबीन की जा रही है कि उक्त तस्करी केरैकेट में कौन-कौन लोग शामिल है। इसके लिए आगे अन्य विधि सम्मत ज़रूरी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखें :

आयुक्त डॉ यशोवर्धन पाठक ने बताया कि चाइनीज़ लहसून की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान आगे और भी अधिक प्रबलता से जारी रहेगा। इसके सेवन ना करने के लिए आमलोगों को जागरूक करने पर बल दिया जा रहा है। क्योंकि चायनीज लहसून में हानिकारक फ़ंगस के पाए जाने के कारण इसके उपभोग से उपभोक्ताओं में गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा होने की सम्भावना बहुत ज्यादा होती है। इसके लिए मुख्यालय स्तर पर नियंत्रण कक्ष एवं उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। सभी अधिकारियों को इसके लिएअलर्ट रहने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और भी अधिक प्रबलता से कार्यान्वयन किया जाएगा। इसमें संलिप्त लोगों के विरुध सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्‍त अन्यविभागों यथा रेलवे पुलिस बल, पुलिस विभाग और अन्य सरकारी संस्थाओं और सूचना देने वाले व्यक्तियों का भी सीमा शुल्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस तस्कर निरोधक अभियान में भविष्य में भी बेहतर समन्वय और सहयोग अपेक्षित है। ताकि ऐसी गैर कानूनी गतिविधि परपूर्णविराम लग सके। आयुक्त ने यह भी बताया कि तस्कर विरोधी अभियान में सहयोग करने वाले विभागों यथा रेलवे पुलिस बल, पुलिस विभाग और अन्य सरकारी संस्थाओं के अधिकारियों एवं सूचना देने वाले व्यक्तियों को सीमा शुल्क अधिनियम के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि देने का भी प्रावधान है।

यह भी पढ़े : हत्याकांड में संलिप्त दो अभियुक्त को नवादा पुलिस ने पांच दिन के अंदर किया गिरफ्तार

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...