Advertisment

Chhattisgarh में मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, अभी जारी है अभियान…

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के सफाये के लिए सुरक्षाबलों लगातार अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सली में मुठभेड़ हुई जिसमें तीन नक्सली को सुरक्षाबल ने मार गिराया। मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला के अबूझमाड़ और महाराष्ट्र बॉर्डर के समीप हुई। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से तीन ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किया है।

मामले की पुष्टि करते हुए नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पुरे इलाके को घेर लिया। इसके बाद फायरिंग हुई और जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया। एसपी ने बताया कि अभी मुठभेड़ जारी है और बस्तर के आईजी भी मामले में अपनी नजर बनाये हुए हैं।

बता दें कि पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में तीन महिला नक्सली समेत 12 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। इतना ही नहीं सोमवार की अहले सोमवार अबूझमाड़ क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के द्वारा प्लांट किया गया आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किया था।

यह भी पढ़ें-   छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने Naxals के मंसूबे पर फेरा पानी, Planted IED किया निष्क्रिय

https://youtube.com/22scope

Chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh

Chhattisgarh

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...