छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने Naxals के मंसूबे पर फेरा पानी, Planted IED किया निष्क्रिय

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के बाद अब नक्सलियों पर लगाम लगने लगा है। एक तरफ राज्य सरकार ने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रोत्साहन योजना चलाया है तो दूसरी तरफ सुरक्षा बल नक्लसियों की कमर तोड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर आईटीबीपी के जवानों ने नक्सलियों के द्वारा प्लांट किया गया आईईडी बरामद कर निष्क्रिय कर दिया और नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।

मामला नारायणपुर जिला के अबूझमाड़ कुतुलनाड के जंगल की है जहां नक्सलियों ने आईईडी प्लांट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। मामले की सूचना मिलते ही आईटीबीपी के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया और आईईडी बरामद कर लिया। सुरक्षाबलों ने बरामद आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

हिंसा की राह छोड़ रहे नक्सली

नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान की वजह से और राज्य सरकार की योजनाओं से प्रभावित हो कर राज्य में नक्सली अब सरेंडर करने लगे हैं। बीते दिनों भी 20 लाख रूपये के इनामी चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। राज्य में अब तक करीब 872 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सभी नक्सलियों को राज्य सरकार की तरफ से प्रोत्साहन के तौर पर 25 हजार की राशि के साथ ही पुनर्वास योजना के तहत राज्य सरकार मुख्य धारा में लौटने में मदद कर रही है।

यह भी पढ़ें-    20 लाख के इनामी चार Naxals ने किया सरेंडर, पुनर्वास योजना के तहत…

https://youtube.com/22scope

Naxals Naxals Naxals

Naxals

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...