महाकुंभ से दिल्ली लौटते समय हुए हादसे में बिहार निवासी परिवार के 3 की मौत

डिजिटल डेस्क : महाकुंभ से दिल्ली लौटते समय हुए हादसे में बिहार निवासी परिवार के 3 की मौत। महाकुंभ में संगम स्नान कर दिल्ली आवास लौट रहे बिहार निवासी परिवार के 3 सदस्यों की बुधवार सुबह सड़क हादसे में जान चली गई।

हादसा यूपी के फिरोजाबाद में हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह भीषण हादसा हो गया।

इस हादसे में दिल्ली के रहने वाले  परिवार की 3 सदस्यों की मौत हो गई। ये परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। ये सभी महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे।

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

दुर्घटना की जानकारी पर फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर के इंस्पेक्टर राजीव राघव और यूपीडा की टीम फोर्स के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने कार को अपनी सिपुर्दगी में लिया है। इंस्पेक्टर ने घटना की वजह चालक को झपकी लगना बताया है।

शिकोहाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर बुधवार सुबह साढ़े 4 बजे प्रयागराज कुंभ से वापस दिल्ली जा रहे कार सवार की गाड़ी माइल स्टोन 52.600  किलोमीटर पर आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।

घायलों को पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भिजवाया है।

इस हादसे में मृतकों और घायलों का ब्योरा…

इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी मृतक नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के आजादपुर थाना इलाके के निवासी बताए गए हैं।

इनमें कुणाल पुत्र  स्व. इनर देव सिंह (35 वर्ष), रंजीत पुत्र रविंद्र (45 वर्ष) और प्रेमलता कुमारी पुत्री रंजीत (20 वर्ष) शामिल हैं।

इस हादसे के घायलों में चालक माधव पुत्र ओमेश्वर सैनी  यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी के ग्राम बडसू का निवासी है।

अन्य दो घायलों में नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के आजादपुर थाना इलाके की निवासी रूपा देवी पत्नी कुणाल और रीता देवी पत्नी रंजीत शामिल हैं।

हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचवाते पुलिसकर्मी।
महाकुंभ से दिल्ली लौटते समय हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचवाते पुलिसकर्मी।

बिहार के नवादा के  बारसोलीगंज का मूल निवासी है यह परिवार…

यूपी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महाकुंभ में संगम स्नान करने के बाद दिल्ली आवास के लिए लौट रहा हादसे का शिकार हुआ यह परिवार मूल रूप से बिहार के रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि यह परिवार बिहार के नवादा जिला के बारसोलीगंज थाना क्षेत्र के गांव खानपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह प्रयागराज कुंभ से दिल्ली लौट रही श्रद्धालुओं की कार आगे चल रहे किसी वाहन में घुस गई।

हादसे के समय बिहार निवासी परिवार के वाहन के चालक को झपकी आने की बात सामने आई है जिसके चलते हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...