महाकुंभ में स्नान कर लौट रहा दिल्ली निवासी पूरा परिवार सड़क हादसे में खत्म, 4 की मौत

डिजिटल डेस्क :  महाकुंभ में स्नान कर लौट रहा दिल्ली निवासी पूरा परिवार सड़क हादसे में खत्म, 4 की मौत। महाकुंभ 2025 से जुड़ी एक दुखद सूचना आगरा से आ रही है। प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान कर दिल्ली वापस लौट रहा परिवार एक भीषण सड़क हादसे में खत्म हो गया। हादसा सोमवार तड़के आगरा में हुआ है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसी पति-पत्नी के साथ मासूम बेटे और बेटी की लाश को बाहर निकाला। पुलिस ने शिनाख्त के  बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृत परिवारवालों के परिजनों से पुलिस संपर्क साधने में जुटी है।

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आगरा के फतेहाबाद में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। कुंभ स्नान कर कार से जा रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। बताया गया है कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार दूसरी लाइन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई।

आगरा में हुए भीषण हादसे का दृश्य।
आगरा में हुए भीषण हादसे का दृश्य।

भीषण हादसे के बाद लगा जाम, क्रेन की सहायता से हटवाए गए दुर्घटनाग्रस्त वाहन

हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से जाम हो गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहनों के हटवाने के बाद मार्ग सुचारू कराया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के घरवालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है।

लखनऊ एक्सप्रसे-वे पर माइल स्टोन 31 पर हुए हादसे में भीषण भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार हादसे में ओम प्रकाश उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मृ़त्यु हो गई।

आगरा में हुए भीषण हादसे का दृश्य।
आगरा में हुए भीषण हादसे का दृश्य।

अकाल ही काल के गाल में समाए महाकुंभ से लौटते परिवार का ब्योरा…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के उत्तम नगर का रहेने वाले ओमप्रकाश आर्या अपनी हुंडई कार से परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गए हुए थे। स्नान के बाद वे पत्नी पूर्णिमा सिंह उम्र 34 वर्ष, 12 वर्षीय बेटी अहाना और चार वर्ष के बेटा विनायक के साथ वापस दिल्ली जा रहे थे।

आगरा में हुए भीषण हादसे में महाकुंभ से लौट रहा दिल्ली निवासी परिवार खत्म।
आगरा में हुए भीषण हादसे में महाकुंभ से लौट रहा दिल्ली निवासी परिवार खत्म।

उनकी  कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 31 किमी पर पहुंची, तभी ये हादसा हो गया। बताया गया है कि कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार उछलकर एक्सप्रेस-वे की दूसरी लाइन में पहुंच गई। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक में ये कार तेजी से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज धमाके के साथ कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में ओमप्रकाश के साथ उनके पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। सूचना मिलते ही तत्काल थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे पूरे परिवार के शवों को बमुश्किल बाहर निकाला।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...