भीषण गर्मी बनी जानलेवा, 24 घंटे में गई 18 लोगों की जान

औरंगाबाद : बिहार में गर्मी का सितम जारी है। तापमान में घटने का नाम हीं नहीं ले रहा है। बिहार के हर जिले का तामपान 40 के पार रह रहा है। हीटवेव और गर्मी से लोग परेशान है और अभी कोई राहत भरी खबर नहीं मिलने वाली है। बिहार के औरंगाबाद जिले में हीटवेव के कारण आज यानी शुक्रवार को 18 लोगों की मौत होने की खबर आ रही है। जबकि 35 लोग को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज चल रहा है।

GOAL Logo page 0001 29 22Scope News

वहीं इस मामले को लेकर चिकित्सा पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि आज हीटवेव का शिकार होकऱ लगभग 200 मरीज आए और उनका इलाज किया गया। हीटवेव के मरीज आने के बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है। जिसको लेकर जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, सिविल सर्जन रविभूषण श्रीवास्तव, डीपीएम मो. अनवर आलम, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह एवं अस्पताल प्रबंधक ने सदर अस्पताल में भरती मरीजों का निरीक्षण किया तथा जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को कई दिशा निर्देश भी दिया है।

वही अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि जिले में बढ़ते तापमान को लेकर भयावह स्थिति है। लेकिन अस्पताल में हीटवेव के भर्ती मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है और हर परिस्थिति से सामना करने के लिए अस्पताल प्रबंधन कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पांच मरीज इलाज के दौरान जबकि 13 मरीज ब्राउट टू डेड आए। इस प्रकार कुल मृतकों की संख्या 18 हो गई है। औरंगाबाद में सुबह से ही 45 डिग्री तापमान है। आने वाला वक्त और भी भयावह हो सकता, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़े : पाठक की मनमानी के चलते बच्चे के साथ-साथ टीचर भी हो रहे हैं बेहोश

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

International Yoga Day 2026: पटना इको पार्क में गूंजा योग का...

International Yoga Day 2026 Patna: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने रविवार को पटना के राजधानी वाटिका (इको...

Aam Mahotsav 2026: बिहार को फलोत्पादन की राजधानी बनाने का लक्ष्य,...

Aam Mahotsav 2026: तीन दिनों तक चलने वाला 'आम महोत्सव-2026' रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह में बोलते हुए बिहार के कृषि मंत्री...

World Music Day 2026: पटना में संगीत और संस्कृति का संगम,...

World Music Day 2026: 'विश्व संगीत दिवस' के मौके पर पटना में कला, संस्कृति और युवा विभाग (बिहार सरकार) और भारतीय नृत्य कला मंदिर...