गोपालगंज के 3 लोगों की बेंगलुरु में हुई थी मौत, पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पटना : बेंगलुरु के उपनगरीय इलाके में होली के दिन नशे में धुत लोगों के एक ग्रुप में आपस में लड़ाई हो गई। लड़ाई ऐसी हुई की तीन लोगों की मौत हो गई। सभी लोग बिहार के गोपालगंज जिले के एक ही गांव रहने वाले थे। आज यानी मंगलवार को तीनों का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर लाया गया। पटना एयरपोर्ट पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने श्रद्धांजलि दी और सरकार की ओर से राहत दी जाने वाली योजनाओं की घोषणा की।

एक कॉल रिसीव करने पर दोस्त बने दुश्मन

बेंगलुरु में गोपालगंज के तीन लड़कों की निर्मम ढंग से हत्या ने इलाके में सनसनी मचा दी है। ट्रिपल मर्डर का कातिल कोई और नहीं, बल्कि उनके अपने करीबी दोस्त निकले हैं, जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हत्या के बाद माहौल गमगीन हो गया है। वहीं, बेंगलुरु से लेकर गोपालगंज के पिठौरी तक पुलिस आरोपितों की तलाश में खाक छान रही है। मंगलवार तक तीनों के शवों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

गांव में पसरा सन्नाटा

लोगों का कहना है कि एक मामूली-से मोबाइल फोन की घंटी ने तीन जिंदगियां लील ली। सोमवार को मठ गौतम और पिठौरी गांव के लोगों ने कहा कि सभी एक साथ खेलते, हंसते और काम पर जाते थे। लेकिन अब घटना से पूरा गांव सन्नाटे में डूबा हुआ है। मठ गौतम व पिठौरी के तीन युवा लड़कों की बेंगलुरु में हुई हत्या ने सबको हिलाकर रख दिया है। दोस्तों के बीच की ये वारदात एक साधारण मोबाइल फोन के कॉल पर आधारित थी। यह कॉल अब तक तीन जिंदगियों को लील चुका है। गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने भी इस घटना में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बेंगलुरु पुलिस की मदद करने की बात कही है, ताकि दोषियों की गिरफ्तारी हो सके और उन्हें कानून की सजा मिल सके।

यह भी देखें :

दीपू साह की हत्या से सदमे में डूबा परिवार, विदेश में रहते हैं पिता

थावे थाने के मठगौतम गांव के रहने वाले दीपू साह भी बेंगलुरु में काम करने गया था, जहां दोस्तों की खूनी साजिश का शिकार हो गया। दीपू साह के पिता ओमप्रकाश साह विदेश में हैं, उन्हें बेटे के दाह-संस्कार में शामिल होने के लिए कंपनी से छुट्टी तक नहीं मिली। इधर, दीपू की मां सुनीता देवी अपने जिगर के टुकड़े को खोकर चीख-चीखकर रो रही हैं। दीपू घर की खराब माली हालत के कारण बेंगलुरु काम करने गया था, लेकिन वहां उसके ही करीबी दोस्तों ने उसकी जान ले ली।

यह भी पढ़े : Instagram पर रील बनाते-बनाते एक-दूसरे के इश्क में गिरफ्तार हुए संजीत चौहान-लाडो कुमारी…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...