पूर्व मंत्री श्रीनारायण यादव के पार्थिव शरीर पर मल्यार्पण कर लालू-तेजस्वी ने दी श्रद्धांजलि

पटना : नौ बार से विधायक, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राजद नेता श्रीनारायण यादव की सोमवार की देर रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।‌ जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर वीर चंद पटेल स्थित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी कार्यालय लाया गया। उनके पार्थिव शरीर को नेता और कार्यकर्ताओं के लिए अंतिम दर्शन के लिए पार्टी कार्यालय लाया गया। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने श्रीनारायण यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र एवं पार्टी का झंडा ओढाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लालू यादव ने कहा कि उनकी निधन की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं। उनके जाने से पार्टी को काफी नुकसान हुआ है।

श्रीनारायण यादव का जन्म बेगूसराय जिला के खड़हट गांव में हुआ था। ये पूर्व में बलिया एवं वर्तमाम में साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार विधायक चुने गए। श्री यादव लालू यादव और राबड़ी देवी के सरकार में मंत्री रह चुके थे। वर्तमान में उनके पुत्र सतानंद सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव विधायक हैं। इनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। इनके निधन का समाचार सुनते ही पार्टी का झंडा इनके सम्मान में आधा झूका दिया गया। आज इनका अंतिम संस्कार बेगूसराय जिला के मुंगेर गंगा घाट पर किया जाएगा।

यह भी पढ़े : पुलिस ने पूर्व मंत्री स्व. रामबिलास यादव की प्रतिमा को लिया हिरासत में, जिला परिषद सदस्यों के बीच हंगामा

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...