Advertisment

शरीर में नहीं होगी पानी की कमी, यदि करेगें ये टिप्स फॉलो…..

रांचीः पानी हमारे शरीर के अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। पानी पीते रहने से हम रोगमुक्त रहते हैं। भरपूर मात्रा में शरीर में पानी की मात्रा रहने पर वह शरीर से गंदगी को बाहर निकालता और शरीर को स्वस्थ रखता है।

यदि आपको दिनभर तरोताजा और सेहतमंद रहना है तो उसके लिए पर्याप्त पानी की मात्रा का होना बहुत जरुरी है। पर इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग पानी पीना भूल जाते हैं। अभी के मॉडर्न समय में लोग काम और बाकी चीजो में इतने उलझे रहते हैं कि उनके पास अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का समय ही नहीं रहता है।

पानी 3 22Scope News

तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप दिन भर इन टिप्स को फॉलो करके पानी पीकर स्वस्थ रह सकते हैं।

हमेशा अपने साथ बोतल रखे- जब भी आप घर से बाहर निकले तो हमेशा अपने साथ एक पानी का बोतल साथ रखे ताकि आपको हमेशा ये एहसास होगा कि आपके पास पानी की एक बोतल है। बोतल रहने के कारण आपको हमेशा पानी पीने का मन करेगा।

आदत में सुधार करें- यदि आपको पानी पीने की आदत नहीं है तो आदत डाल लें। कोशिश करें कि सुबह-सुबह पानी पीने से आप शरीर में पानी की कमी दूर हो जाएगी। इससे आप दिनभर तरोताजा फील करेगें और एनर्जेटिक फील करेगें।

पानी 2 22Scope News

पानी से भरपूर फल खाएं- गर्मी के मौसम में अक्सर लोग पानी पीना भूल जाता है। इसलिए कोशिश करें कि यदि आप पानी ना पीने पा रहे हो तो कोई पानी वाला फल जैसे तरबूज, संतरा आदि खाएं। इससे आपको पानी की कमी महशूश नहीं होगी।

फोन पर अलार्म सेट करें- यदि आप दिनभर अपने कामकाज में ही उलझे रहते हैं और आपके पास पानी पीने का समय नहीं मिल पा रहा है तो बेहतर होगा कि आप अपने फोन पर अलार्म सेट कर ले ताकि समय-समय पर आपको पानी पीने का नॉटिफिकेशन भी मिलता रहेगा।

फ्लेवर्ड पानी पीये- यदि आपको पानी का टेस्ट पीने में अच्छा नहीं लगता है तो कोशिश करें कि फ्लेवर्ड पानी पीये। जैसे नींबू पानी, हनी वाटर, जीरा वाटर इत्यादि।

 

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...

Faheem Khan Viral Audio Case: फहीम खान को बदनाम करने की...

Faheem Khan Viral Audio Case: धनबाद के वासेपुर इलाके के कुख्यात फहीम खान से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से...

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...