2 करोड़ के चरस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

बेतिया : बेतिया से बड़ी खबर आ रही है जहां 10 किलो चरस के साथ तीन तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत जो करोड़ रुपया बताई जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर तीनों तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इतनी भारी मात्रा में चरस नेपाल से लेकर आ रहे थे।

मामला मनुआपुल थाना क्षेत्र की है। जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 10 किलो चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बेतिया एसपी अमरकेश डी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बाइक पर सवार तीन व्यक्ति मादक पदार्थ को लेकर नेपाल से चनपटिया होते हुए छावनी आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनुआपुल ओपी प्रभारी मोहम्मद अलाउद्दीन के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया।

बता दें कि पुलिस ने छापेमारी टीम द्वारा मनुआपुल ओपी क्षेत्र अंतर्गत चनपटिया रोड में मेहदियावारी स्थित महेशदन्त झा के आम के बगीचे के पास से तीन व्यक्ति को दो संदिग्ध बाइक के साथ रोक के जांच की गई। दोनों बाइक पर सवार दो व्यक्क्तियों के पास से अलग-अलग दस-दस पैकेट में रखा कुल दस किलो चरस बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपया बताया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान कासिम आलन (19 वर्ष), बलिस्टर मिया (62 वर्ष) और अब्दुलगनी मिया (40 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।

जीतेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...