करीब 5 करोड़ रुपए के चरस के साथ रसूल आजम गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने चार-पांच करोड़ रुपए के चरस के साथ सुगौली के रसूल आजम को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि रसूल आजम 14 किलो 800 ग्राम चरस लेकर मुंबई जाने वाला था। पुलिस ने रसूल की जब तलाशी ली उसके पास से मुंबई का टिकट और बैग में रखे 14 किलो 800 चरस के पैकेट को बरामद किया है। जिसकी बाजार कीमत करीब चार से पांच करोड़ रुपए है।

मोतिहारी के अपर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सुगौली में ही मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले रसूल आजम की गिरफ्तारी हुई है। उसके पास से भारी मात्रा में चरस की बरामद हुआ है। यह चरस को सुगौली से मुंबई ले जाने वाला था लेकिन पुलिस ने एन वक्त पर इसको धर दबोच लिया। जब इसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग से चरस के पैकेट मिले हैं। पुलिस रसूल आजम के मोबाइल का डाटा खंगाल रही है। यह डिलीवरी किसको देना था कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं और इनका लिंकेज क्या है। इसकी कुंडली खंगालने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने घर बुलाकर व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...