तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा के चपेट में आने से बाइक सवार 3 युवक की मौत

मधेपुरा : मधेपुरा में अज्ञात तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक पर सवार तीन युवक को रौंदा। गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीणों के सहयोग से जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान तीनों युवकों की मौत हो गई। मौत के बाद गांव में सन्नटा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामला उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रहटा गांव के समीप हादसा हुआ। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजवाया। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंची शव को देख ग्रामीण और मृतक परिजनों के बीच हाहाकार मच गया। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात करीब 11 बजे के आसपास बाइक पर सवार तीनों युवक किसी शादी समारोह से अपने घर नेमुआ बराही गांव लौट रहे थे। रास्ते में उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रहटा गांव के समीप एनएच-106 मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने रौंद कर फरार हो गया।

हालांकि इस मामले को लेकर उदाकिशुनगंज पुलिस हाइवा की तलाश में जुट गई है। पुलिस की माने तो मामले की जांच की जा रही है। जांचों उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं फिलहाल गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। साथ ही मृतक परिजनों का बुरा हाल है। तत्काल परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। बहरहाल, शव को नेमूआ बराही गांव के वार्ड संख्या-8 में अलग-अलग दाह संस्कार की प्रक्रिया चल रही है। बता दें मृतक अवधेश कुमार, मोहन कुमार और अमरेश कुमार एक ही गांव और एक ही वार्ड के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़े : कड़ी मेहनत के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी अपराधी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...

Jharkhand Health Alert: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, MGM Hospital...

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज चल रहा है। पांच बच्चों की हालत गंभीर है। पोटका में...

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...