Advertisment

बैंक एकाउंट में आया 30 लाख रुपए, खाताधारक ने दिखाई ईमानदारी

कटिहार : छल और ठगी के शिकार बनाने की कई खबर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहता है. मगर आज एक ऐसी खबर कटिहार से हैं जिसे देखकर आप भी समझ जाएंगे कि सच में आज भी ईमानदारी कायम है.

दरअसल कटिहार एसबीआई मिर्चाईबारी शाखा के खाताधारक अरविंद कुमार कल से परेशान थे. उन्हें जब से पता चला कि उनके बैंक एकाउंट में 30 लाख की बड़ी राशि किसी तरह आ गया है, तब से वे बेहद परेशान थे. इसलिए आज बैंक मैनेजर के पास जाकर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मेरे खाते जो 30 लाख रुपए आयी है वह मेरा नहीं है. किसी ने उन्हें यह रुपया भेजा है. इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है.

इस बाबत उन्होंने बैंक को लिखित चिट्ठी दिया. जिसके बाद बैंक ने 30 लाख की राशि को वापस कर लिया. अरविंद कुमार के ईमानदारी के कायल लोग कहते हैं हो सकता है कि कैसे यह रुपया उनके एकाउंट तक पहुंचा है, ये किसी को पता नहीं है. लेकिन अरविंद ने इसे लेकर जो ईमानदारी दिखाई है, यह समाज के वैसे लोगों के लिए एक उदाहरण है. जो चंद पैसे के लिए कुछ भी करने के लिए आतुर रहते हैं.

रिपोर्ट : श्याम

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले देशव्यापी हड़ताल जारी

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...

Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...