Advertisment

पाल महासंघ ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

गयाजी: बिहार के गया जी में बिहार राज्य पाल महासंघ जिला शाखा की ओर से शनिवार को अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। जयंती समारोह का नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सह वजीरगंज विधानसभा महागठबंधन के भावी प्रत्याशी कैलाश पाल ने की। इस दौरान बाइपास फल्गु नदी के समीप भदेजा गांव में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर एक सभा भी आयोजित किया गया, जिसमें काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

बिहार कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर इंदौर के मालवा राज्य की महारानी थी। जिन्होंने अपने कार्यकाल में अपने राज्य को बाहरी आक्रमण से बचाया। महिलाओं को शिक्षा और सामाजिक न्याय पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घोषणा किया है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही माई-बहिन मान योजना लागू की जाएगी और महिलाओं के खाते में ₹2500 प्रति माह दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – त्यागराजन बने पटना के नये जिलाधिकारी, चंद्रशेखर बने आयुक्त

कांग्रेस नेता कैलाश पाल ने वजीरगंज विधानसभा से टिकट मिलने की संभावना जताई है। मौके पर दिनकर पाल, भगवान पाल, सोनू मंडल, राजेश्वर भगत, रामाधार मंडल, धनु भगत, बालेश्वर पाल, राजेश पाल, सौरभ पाल, शंभू पाल, रामानंद पाल, महेश भगत, रामचंद्र भगत, राज किशोर पाल, रामेश्वर भगत, कुसुम देवी, रूपा देवी, नगीना देवी, रेखा देवी, कमला देवी, मुन्नी देवी समेत कई लोग शामिल रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BJP ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती, वक्ताओं ने कहा…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...