जंगली क्षेत्र से 3 बाइक पर लदे 300 लीटर महुआ शराब जब्त, धंधेबाज फरार

नवादा : रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत के सुदूरवर्ती गांव जमुनदाहा के जंगली क्षेत्र से तीन बाइकों पर लदे 300 लीटर महुआ शराब को पुलिस बलों ने बीते गुरुवार की देर रात्रि को जब्त किया। वहीं शराब धंधेबाज मौके से भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बिहार शराबबंदी को लेकर थाना क्षेत्र को शराबमुक्त बनाए जाने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जंगली एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शराब निर्माण, परिवहन, भंडारण, बिक्री एवं सेवन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

शराब धंधेबाज अपने बाइक को छोड़कर हुए फरार – पुलिस

आपको बता दें कि बीते गुरुवार की रात्रि शराब की बड़ी खेप को लेकर गुप्त सूचना मिली। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई को लेकर थाना में पदस्थापित पीएसआई सचिन कुमार एवं एएसआई जयशंकर पांडेय को सशस्त्र बलों के साथ भेजा गया। छापेमारी के दौरान पुलिस बलों को देखते ही शराब धंधेबाज अपने बाइकों को छोड़कर अंधेरा एवं जंगली रास्तों की मदद से भागने में सफल रहा। वहीं पुलिस बलों ने शराब लदे तीन बाइकों को जब्त किया।जब्त शराब 25 लीटर की क्षमता वाले काले रंग के छह प्लास्टिक के गैलेनों में था, जिसकी कुल मात्रा 300 लीटर है।थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब एवं बाइक के अलावे फरार होने वाले शराब धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : कौआकोल में पुलिस गश्ती वाहन पर हमला, हवलदार घायल…

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...